23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
राजस्थान के इस ज़िले में है हिस्ट्रीशीटर्स का ‘जमावड़ा’, CM राजे का गृह जिला दूसरे नंबर पर, देखें VIDEO
Play video

राजस्थान के इस ज़िले में है हिस्ट्रीशीटर्स का ‘जमावड़ा’, CM राजे का गृह जिला दूसरे नंबर पर, देखें VIDEO

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

कोटा

image

Nakul Devarshi

Aug 14, 2018

कोटा।

प्रदेश में कोटा रेंज में सबसे अधिक हिस्ट्रीशीटर हैं। जो समय-समय पर वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम करते रहते हैं। कोटा रेंज में भी गुमानपुरा थाना हिस्ट्रीशीटरों की संख्या में सबसे आगे है, वहीं कोटा सिटी के आरकेपुरम व जवाहर नगर में सबसे कम हिस्ट्रीशीटर हैं।

 

राज्य में अजमेर रेंज में 1380, भरतपुर रेंज में 848, बीकानेर रेंज में 994, जीआरपी रेंज में 2, जयपुर कमिश्नरेट में 809, जयपुर रेंज में 1091, जोधपुर कमिश्नरेट में 330, जोधपुर रेंज में 1233, कोटा रेंज में 1531 और उदयपुर रेंज में 1442 हिस्ट्रीशीटर हैं।

 

पूरे प्रदेश में 9 हज़ार 660 हिस्ट्रीशीटर हैं। कोटा रेंज और जिले में सबसे ज्यादा पुलिस रेंज कोटा में 1 हज़ार 531 हिस्ट्रीशीटरों के साथ राज्य में पहले नंबर पर है, वहीं कोटा सिटी में 412 व कोटा ग्रामीण के 209 हिस्ट्रीशीटरों को मिलाकर राज्य में कोटा जिला 621 हिस्ट्रीशीटरों के साथ सबसे आगे है।

 

गुमानपुरा में सबसे ज्यादा

कोटा शहर में कुल 18 थानों में सबसे अधिक 61 हिस्ट्रीशीटर अकेले गुमानपुरा थाने में हैं। इनकी संख्या का अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि गुमानपुरा थाने में पूरे जैसलमेर जिले के बराबर बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। कोटा के आरकेपुरम व जवाहर नगर थाने में सबसे कम 11-11 हिस्ट्रीशीटर हैं।

 

मुख्यमंत्री का गृह जिला दूसरे नम्बर पर

इस मामले में मुख्यमंत्री का गृह जिला झालावाड़ 335 हिस्ट्रीशहटरों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद बूंदी 292 हिस्ट्रीशीटरों के साथ तीसरे व बारां 283 हिस्ट्रीशीटरों के साथ चौथे स्थान पर है। कोटा ग्रामीण रेंज में 209 हिस्ट्रीशीटर हैं। कोटा के थानों में हिस्ट्रीशीटरों की स्थिति कोटा शहर में गुमानपुरा में 61, मकबरा में 36, उद्योगनगर में 34, भीमगंजमंडी में 33, महावीर नगर में 28, रेलवे कॉलोनी में 27, कोतवाली कोटा में 24, विज्ञान नगर में 23, किशोरपुरा व कुन्हाड़ी में 20-20, नयापुरा व कैथूनीपोल में 19-19, अनंतपुरा में 18, दादाबाड़ी में 15, बोरखेड़ा में 13, जवाहर नगर व आरकेपुरम थाने में 11-11 हिस्ट्रीशीटर हैं, जबकि महिला थाने में किसी की कोई हिस्ट्रीशीट नहीं है।