कोटा. राजकीय महाविद्यालय में काफी समय से हर तरफ कचरा और मच्छरों का आतंक हो रखा था जिससे महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को और शिक्षकों को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष विनय राज सिंह ने पहल करते हुए कॉलेज में सफाई अभियान की जंग छेड़ी छात्र संघ ने नगर निगम सफाई समिति चेयरमैन इंदर जैन से मिलकर सोमवार को सफाई अभियान की शुरुवात की ।
अग्रवाल समाज का प्रतिभाओं को तोहफा..लुटा दिए चांदी के सिक्के…विचित्र बोले प्रतिभाएं समाज की धरोहर
नगर निगम की सफाई की टीम और मच्छरों को मारने के लिए फोगिंग मशीन को महाविद्यालय पहुँचाया और स्वंय आकर एक महा सफाई अभियान महाविद्यालय में करवाया जिसमे छात्रसंघ ,महाविद्यालय के सफाई कर्मचारी,और महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने मिलकर इस माह अभियान को अंजाम दिया।
छात्रसंघ संयुक्त सचिव मनाली आहूजा ने बताया कि छात्र छात्राओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था इस वजह से सभी छात्र छात्राओं के साथ मिलकर हमने काफी हद तक कॉलेज में सफाई की जिसमे महाविद्यालय की छात्राओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई।
महासचिव पवन नागर ने बताया कि महापुरूषो को केवल उनकी जयंती पर याद किया जाता है हमने इस प्रथा को बदलते हुए महाविद्यालय में लगी सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की भी सफाई की। महाविद्यालय के प्राचार्य आर.एम कुरेशी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा में आशा करता हूँ इसी तरह महाविद्यालय में छात्रसंघ छात्रहितों के लिए काम करते रहेंगे।