9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
पिंक बेल्ट मिशन के तहत कोटा की महिलाओ ने सीखे आत्मरक्षा के  गुर
Play video

पिंक बेल्ट मिशन के तहत कोटा की महिलाओ ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

राजस्थान राज्य महिला आयोग की ओर से हाड़ौती की महिलाओं के आत्मबल, आत्मरक्षा व विधिक सशक्तीकरण को लेकर यूआईटी ऑडिटोरियम में वर्कशॉप का आयोजन किया गया ।

Google source verification

कोटा .

राजस्थान राज्य महिला आयोग की ओर से पिंक बेल्ट मिशन के तहत हाड़ौती की महिलाओं के आत्मबल, आत्मरक्षा व विधिक सशक्तीकरण को लेकर शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक यूआईटी ऑडिटोरियम में वर्कशॉप का आयोजन किया गया । कार्यक्रम संयोजक प्राची दीक्षित ने बताया कि मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा रही । वर्कशॉप में मोटीवेशनल स्पीकर अपर्णा राजावत ने आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी। संभाग स्तर पर चलने वाले इस अभियान में कॉलेज स्तर पर लड़कियों की टीम बनाई जाएगी, जो कॉलेज की सभी बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग देगी।

Read More:Fire Fighter Day Special: 25 साल पुरानी दमकलें बुझा रही आग
इस कार्यक्रम में मॉटिवेशनल स्पीकर अर्पणा राणावत ने भी बालिकाओं को मोटिवेट किया। अपर्णा ने बताया कि किस तरह से बालिकाएं खुद की रक्षा कर सकती हैं। वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि महिलाओं के आत्मबल, आत्मरक्षा और विधिक सशक्तिकरण के लिए पिंक बेल्ट अभियान की शुरुआत की गई है। सुमन शर्मा ने कहा कि इस अभियान से लड़कियों को शारीरिक मजबूती के साथ-साथ मानसिक और क़ानूनी रूप से तैयार किया जाएगा। ताकि वो सभी परिस्थितियों का डटकर सामना कर सके।

कार्यक्रम में बालिकाओं व छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के तरीके सिखाएं जिनका उन्होंने प्रदर्शन भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं कॉलेज व स्कूली छात्राएं मौजूद रही।