2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ
कांग्रेस के इस MLC का अमित शाह को चैलेंज, यहां एक बूथ भी जीत कर दिखा दें
Play video

कांग्रेस के इस MLC का अमित शाह को चैलेंज, यहां एक बूथ भी जीत कर दिखा दें

कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने सोशल मीडिया पर अमित शाह को चैलेंज किया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 4 Jun 2018, 7:33 PM IST

लखनऊ/अमेठी. कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने सोशल मीडिया पर अमित शाह को चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह बीजेपी को रायबरेली-अमेठी में एक बूथ पर भी जिता कर दिखा दें तो वे इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा-‘अमितशाह जी ने कहा अमेठी-रायबरेली में से एक सीट जीतेंगे.? सपने देखना बुरा नही, पर आपको चैलेंज करता हूं सीट छोड़ो अमेठी रायबरेली का कोई एक बूथ बताइए जहां से BJP जितवा सकते है। जिता लिए तो मैं MLC से और हार गए तो आप राज्यसभा से स्टीफा देंगे। अमेठी के किसी एक बूथ का नाम बताइए।’

 

जानें कौन हैं दीपक सिंह

दीपक सिंह कांग्रेस के एमएलसी हैं। दीपक सिंह को अमेठी में राहुल गांधी के करीबी लोगों में गिना जाता है। उनके हर दौरे में दीपक को खास अहमियत मिलती है।

बता दें कि बीजेपी रायबरेली-अमेठी के लिए इस बार विशेष स्ट्रैटेजी तैयार कर रही है। पिछली बार अमेठी से स्मृति ईरानी ने चुनाव लड़ा था। इस बार भी वह चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं रायबरेली से दिनेश सिंह को अपना उम्मीदवार बना सकती है।