
मथुरा। ब्रज की होली को खास बनाने के लिए जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के लिए मथुरा जा रहे है। वहीं सांसद हेमा मालिनी भी इस बार की होली को यादगार बनाने में लगी हुई हैं। पुलिस और प्रशाशन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 20 जोन और 40 सेक्टर बनाये गए हैं। 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 23 और 24 फरवरी को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर सांसद हेमा मालिनी खासी उत्सुक हैं और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा स्वयं ले रही हैं। साथ ही दिशा निर्देश दे रही हैं। आपको बता दें कि रसोत्सव कार्यक्रम में पं जसराज, हरिप्रसाद चौरसिया और कैलाश खेर जैसे कलाकार प्रस्तुति देंगे।