25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर
Video: मंत्री आशीष पटेल ने सड़क हादसे में घायलों को पहुंचाया अस्पताल, लोगों ने की सराहना
Play video

Video: मंत्री आशीष पटेल ने सड़क हादसे में घायलों को पहुंचाया अस्पताल, लोगों ने की सराहना

Video: सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Google source verification

Viral Video: सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे मिर्जापुर के बरकछा कला मेन रोड पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों और एक पैदल चल रहे लकड़हारे के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंत्री आशीष पटेल ने दिखाई संवेदनशीलता

प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल, जो लोवर खजुरी स्थित “द विन्ध ग्रैंड पैलेस मैरिज लॉन” में एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे, ने घटना को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई। मंत्री ने घायलों की मदद के लिए त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की मदद से घायलों को मंडलीय अस्पताल भिजवाया। मंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

कार्यकर्ताओं की भूमिका और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियामंत्री के साथ कार्यकर्ताओं में दुर्गेश पटेल, रामवृक्ष बिंदु, उदय पटेल, अशोक पटेल, हर्षित पटेल, हेमंत बिंद, संजय उपाध्याय और राहुल ओझा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उनकी सक्रियता और मंत्री की संवेदनशीलता से स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की प्रशंसा की। मंडलीय अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति पर करीबी निगरानी रखने की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश