14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
केजे श्रीनिवास बोले, दक्षिण अफ्रीका के साथ संबंधों को मजबूती देने का कारगर जरिया बन सकता है ब्रिक्‍स
Play video

केजे श्रीनिवास बोले, दक्षिण अफ्रीका के साथ संबंधों को मजबूती देने का कारगर जरिया बन सकता है ब्रिक्‍स

भारत का दक्षिण अफ्रीका के साथ पुराना रिश्‍ता है और ब्रिक्‍स के जरिए दोनों देशों के संबंधों में नई जान फूंका जा सकता है।

Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Jul 26, 2018

नर्इ दिल्‍ली। भारत के दक्षिण अफ्रीका में वरिष्‍ठ राजनयिक केजे श्रीनिवास ने कहा कि ब्रिक्स दक्षिण अफ्रीका के साथ संबंधों को मजबूती देने के लिए एक और कारगर जरिया बन गया है। इस प्‍लेटफॉर्म का उपयोग कर दोनों देश अपने संबंधों में और ज्‍यादा मजबूती दे सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत का दक्षिण अफ्रीका के साथ पुराना रिश्‍ता है और इसके जरिए दोनों देशों के संबंधों में नई जान फूका जा सकता है।

उन्‍होंने बताया कि पीएम मोदी ब्रिक्‍स सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए जोहानिसबर्ग पहुंच गए हैं। वहां पर मोदी चीन, दक्षिण अफ्रीका के साथ द्विपक्षीय मुलाकातों के अलावा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। वह समावेशी विकास, वैश्विक शासन, स्वास्थ्य और टीकाकरण, शांति प्रयासों और सतत विकास पर जोर देंगे। आपको बता दें कि ब्रिक्स पांच देशों का संगठन है जिसमें ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इन सभी देशों के राष्ट्रध्यक्ष इस शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं।