
नई दिल्ली। देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही भारी बर्फबारी ( Heavy Snowfall ) की वजह से मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पूरा उत्तर भारत शीत लहर ( Cold wave ) और घने कोहरे की चपेट में आ गया है। दिल्ली में चल रही सर्द हवाओं के बीच सुबह का तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में घने कोहरे की वजह से दृष्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई।