27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
VIDEO: हड़ताल पर दिल्ली के डॉक्टर्स, काम बंद कर किया बहिष्कार
Play video

VIDEO: हड़ताल पर दिल्ली के डॉक्टर्स, काम बंद कर किया बहिष्कार

बंगाल के डॉक्टर्स के समर्थन में हड़ताल दिल्ली के डॉक्टरों ने भी किया काम बंद हड़ताल कर किया काम का बहिष्कार
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Jun 14, 2019

नई दिल्ली। देश की राजधानी के कई सरकारी अस्पतालों के सीनियर और जूनियर डॉक्टर पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रतीकात्मक हड़ताल कर काम का बहिष्कार किया। अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर, सभी आउट पेशेंट विभागों (ओपीडी), रूटीन ऑपरेशन थिएटर सेवाओं और वार्ड विजिट्स को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और सफदरजंग अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सांकेतिक विरोध में अपने सिर पर पट्टियां बांधकर प्रदर्शन किया और सभी गैर-आपातकालीन सेवाओं को निलंबित कर दिया। केवल पूर्व नियुक्ति वाले रोगियों को ओपीडी में पंजीकृत किया जा रहा था, जबकि नए रोगियों का पंजीकरण एम्स और सफदरजंग अस्पतालों में संकाय की उपलब्धता के अनुसार किया जा रहा था। डायग्नोस्टिक सेवाएं भी निर्बाध रूप से काम नहीं कर रही हैं।