श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को गार्ड आॅफ आॅनर लिया। सत्यपाल मलिक कश्मीर के राज्यपाल बनने से पहले बिहार राज्य के गर्वनर थे। उनको पिछले सप्ताह ही राज्य का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यपाल मलिक ने अपने राज्य के निवर्तमान राज्यपाल एनएन वोहरा की जगह ली। आपको बता दें कि सत्यपाल केन्द्रीय मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं।