7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
पॉक्सो एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव पर मुहर का कला जगत ने भी किया स्वागत, रंगोली से बताईं अपनी भावनाएं
Play video

पॉक्सो एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव पर मुहर का कला जगत ने भी किया स्वागत, रंगोली से बताईं अपनी भावनाएं

मासूम से रेप मामले में मौत की सजा के कैबिनेट के फैसले का कला जगत ने किया स्वागत। रंगोली बनाकर की अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति
Google source verification

नई दिल्ली। 12 साल तक की बच्ची से रेप के दोषियों को मौत की सजा देने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. शनिवार को प्रधानमंत्री आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. अब सरकार इसके लिए अध्यादेश लाएगी। सरकार के इस फैसले का देशभर में स्वागत किया गया। चाहे वो सामाजिक संस्थान हों या फिर कला जगत से जुड़ी हस्तियां। सभी ने मासूमों के साथ हो रही इस ज्यादती के खिलाफ एक सुर कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया। इसी कड़ी में यूपी के मुरादाबाद में एक कलाकार ने अपनी कला के जरिये प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस यानी पॉक्सो एक्ट में संशोधन की मंजूरी को सेलिब्रेट किया। इस कलाकार ने एक रंगोली बनाई और सरकार के इस फैसले को उचित न्याय बताकर अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

बेटियों की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार गंभीर, पॉस्को एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव पर लगाई मुहर-रविशंकर प्रसाद

राहुल को अमित शाह की हिदायत, लोगों को बांटने का काम छोड़ दो


कलाकार ने अपनी भावनाओं को बखूबी रंगों के जरिये उकेरा है। इसमें एक पेड़ तैयार किया गया…जिसमें उचित न्याय लिखकर अपनी फैसले पर अपनी हामी भी बता दी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत