नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) चार दिनों के लिए तीन देशों की यात्रा पर गुरुवार को रवाना हुए। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 22 से 26 अगस्त तक मैं फ्रांस, यूएई और बहरीन का दौरा करूंगा। पीएम मोदी तीन देशों में पहले फ्रांस की यात्रा कर रहे हैं। वे 22-23 अगस्त के बीच पेरिस में होंगे और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
प्रधानमंत्री रात 9 बजे पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट पहुंचेंगे उसके बाद रात 9.45 बजे पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ( Emmanuel Macron ) से मुलाकात कर उनके साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। रात 10.30 बजे प्रतिनिधिमंडल की बैठक करेंगे और फिर 11.30 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा।
आर्टिकल 370 के समर्थन में UNSC में भारत का साथ देने के बाद पीएम मोदी की यह पहली फ्रांस यात्रा है। फ्रांस ने बंद दरवाजे के पीछे कश्मीर मामले पर संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत का साथ दिया और पाकिस्तान के इरादों को करारा झटका दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रोन के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। फ्रांस और भारत के बीच ऊर्जा और रक्षा सहयोग के संबंध में चर्चा होगी।
PM मोदी ने दिसंबर में कर दी थी भविष्यवाणी, एक दिन जेल जाएंगे चिदंबरम
प्रधानमंत्री अपने दूसरे पड़ाव पर पीएम मोदी 24 अगस्त को यूएई पहुंचेंगे, जहां पर अबू धाबी के शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के महामहिम क्राउन प्रिंस के साथ व्यापक वार्ता होगी।
इस दौरान क्राउन प्रिंस और पीएम मोदी राष्ट्रपित महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को चिह्नित करने के लिए एक डाक टिकट जारी करेंगे। साथ ही RuPay कार्ड भी लॉन्च किया जाएगा।
अपने तीसरे पड़ाव पर पीएम मोदी बहरीन पहुंचेंगे। बतौर पीएम नरेंद्र मोदी की यह पहली बहरीन यात्रा होगी। पीएम लिखा कि बहरीन साम्राज्य की मेरी यात्रा, देश में पहली प्रधानमंत्री की यात्रा होगी।