30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर
नागौर में हरियाणा निर्मित अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
Play video

नागौर में हरियाणा निर्मित अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

Haryana-made illegal liquor seized in Nagaur, driver arrested, नागौर की आबकारी टीम ने की कार्रवाई, गुजरात ले जाई जा रही थी शराब
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Shyam Lal Choudhary

•

Updated: 2 Dec 2019, 9:36 PM IST

नागौर. आबकारी निरोधक दल ने सोमवार शाम को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा निर्मित शराब से भरा ट्रक जब्त किया है। आबकारी की टीम ने कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। ट्रक में लाखों रुपए की अवैध शराब भरी हुई है, जो नागौर से बाड़मेर होते हुए गुजरात की तरफ ले जाई जा रही थी।
सहायक आबकारी अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि आबकारी निरोधक दल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा से अवैध शराब भरकर एक ट्रक नागौर से होते हुए बाड़मेर की ओर जा रहा है जो गुजरात में खाली होगा। सूचना मिलने पर नागौर के डेह रोड पर आबकारी की टीम ने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो बोरियों के नीचे शराब की पेटियां भरी हुई थी। जिस पर आबकारी टीम ने ट्रक को जब्त कर बाड़मेर के सेतराऊ रामसर निवासी चालक लूणाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद टीम ट्रक को आबकारी निरोधक थाने लेकर आई तथा ट्रक में भरी अवैध शराब की पेटियां उतारकर गिनने की कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब मिली है, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। देर रात तक इस मामले में कार्रवाई जारी थी।

गुजरात जाना था ट्रक
अवैध शराब से भरा हुआ ट्रक हरियाणा से रवाना होकर नागौर के रास्ते पचपदरा होते हुए गुजरात जाना था। मामले में बाड़मेर निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।
– अरविंद सिंह, सहायक आबकारी अधिकारी, नागौर