1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
आप नेता सत्येंद्र जैन के नए वीडियो से मचा हंगामा, मसाज के बाद अब स्पेशल खाना
Play video

आप नेता सत्येंद्र जैन के नए वीडियो से मचा हंगामा, मसाज के बाद अब स्पेशल खाना

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन इस वक्त सुर्खियों में हैं। अब सत्येंद्र जैन का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वे खाना खाते दिख रहे हैं। और उन्हें कोई दूसरा व्यक्ति खाना परोस रहा है। साथ वह फल भी खाते नजर आ रहे हैं। उधर, तिहाड़ जेल के सूत्रों ने कहा कि, जेल में सत्येंद्र जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है, जबकि उनके वकील ने दावा किया था कि उनका वजन 28 किलो कम हो गया है। सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली भाजपा नेताओं ने तिहाड़ जेल के अंदर फल और खाना खाते सत्येंद्र जैन का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कहा कि, कोर्ट में गलत जानकारी दी जा रही कि सत्येंद्र जैन को जेल में फल नहीं दिया जा है।

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Nov 23, 2022