5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
अमृतपाल सिंह के सरेंडर की सूचना पर RAF का अमृतसर शहर में फ्लैग मार्च, See Video
Play video

अमृतपाल सिंह के सरेंडर की सूचना पर RAF का अमृतसर शहर में फ्लैग मार्च, See Video

गोल्‍डन टेंपल में खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे सुप्रीमो अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने की चर्चा के बीच गुरुवार को रैपिड एक्शन फोर्स ने अमृतसर शहर में फ्लैग मार्च किया। मरनैन गांव और उसके आस पास अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया गया है। इससे पहले, पंजाब पुलिस ने होशियारपुर के इस गांव और उसके आस पास के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। पुलिस को यह खुफिया जानकारी मिली थी कि, अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी इलाके में हो सकते हैं। होशियारपुर की यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब पुलिस ने मंगलवार रात एक कार का पीछा किया। जिसके बारे में कुछ सूत्रों ने कहा कि, उस कार में अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के होने की आशंका है। वे लोग वाहन को गांव में छोड़कर गायब हो गए।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Mar 2023, 9:00 PM IST