26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
पीएम मोदी ने भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Play video

पीएम मोदी ने भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु शहर की यात्रा पर हैं। बेंगलुरु के संगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी ने भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। सुदूर दक्षिण भारत की जनता को उत्तर और पूर्वी भारत की संस्कृति से रूबरू होने के लिए भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन चलाई गई है। ट्रेन नंबर 06553/06554 केएसआर बेंगलुरु - बनारस - केएसआर बेंगलुरु भारत गौरव काशी दर्शन यात्रा 13 नवंबर 2022 को शाम 4 बजे बनारस पहुंचेगी। यह बिरूर, दावणगेरे, एसएसएस हुबली, पुणे, मिराज रूट से चलेगी। यह ट्रेन रेल मंत्रालय की भारत गौरव ट्रेन नीति के तहत कर्नाटक के टूरिज्म विभाग से संचालित है।
Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Nov 11, 2022