12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
Weather Updates : हिमाचल के शिमला-मनाली-नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी, 15 नवम्बर को शीत लहर का मौसम अलर्ट
Play video

Weather Updates : हिमाचल के शिमला-मनाली-नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी, 15 नवम्बर को शीत लहर का मौसम अलर्ट

देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला-मनाली-नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी से रोहतांग दर्रा बंद हो गया। प्रदेशभर में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। जिस वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों के लिए सोमवार को बर्फबारी व बारिश का अलर्ट जारी किया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.0 जबकि नारकंडा में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि, सोमवार को पश्चिम विक्षोभ का असर रहेगा। पर 15 नवम्बर को मौसम साफ रहने के अनुमान हैं, पर शीत लहर बढ़ेगी।
Google source verification

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Nov 14, 2022