2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
हरियाणा में सबकुछ ठीक नहीं? मुख्यमंत्री नायब सैनी पर विज के तीर…ये रिश्ता क्या कहलाता है
Play video

हरियाणा में सबकुछ ठीक नहीं? मुख्यमंत्री नायब सैनी पर विज के तीर…ये रिश्ता क्या कहलाता है

अंबाला

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 4 Feb 2025, 2:48 AM IST

हरियाणा की भाजपा सरकार के मंत्री अपने ही मुख्यमंत्री पर लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। जी हां, मंत्री अनिल विज, ​जिन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी माना गया था, वे मुख्यमंत्री नायब सैनी पर कभी कभी सीधे तो कभी-कभी इशारों-इशारों से निशाने साध रहे हैं। अनिल विज के सोशल मीडिया अकाउंट्स की टाइमलाइन पर उनके बयानात पढ़े, सुने जा सकते हैं, जिनमें वे किसी-किसी न किसी बहाने से मुख्यमंत्री को घेरते नजर आते हैं।

हरियाणा में कांग्रेस के दो विधायकों ने सीएम सैनी की तारीफ, पार्टी की बढ़ाई चिंता

अब 3 फरवरी को सुबह-सुबह 9 बजे एक वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फ़ेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है..? तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए है तो फिर प्रश्न उठता है भाजपा उम्मीदवार की मुखालवत किसने करवाई ?

इसके अलावा 1 फरवरी को उन्होंने लिखा-मैं नहीं बोलता मेरी आत्मा बोलती है और आत्मा की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। नैनंछिन्दन्तिशस्त्राणिनैनंदहति पावकः।

इससे एक दिन पूर्व 31 जनवरी को कहते हैं कि “नायब सैनी जब से मुख्यमंत्री बने है तब से उड़न खटोले पर है, ये सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सभी विधायकों और मंत्रियों की आवाज है।”