2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत

जब एसपी पीलीभीत ने चलाया फावड़ा तो डटे सभी पुलिसकर्मी-देखिए वीडियो

पुलिस लाइन व कार्यालय परिसर में चला अभियान एसपी सहित तमाम पुलिसकर्मी रहे शामिल साफ सफाई कर किया श्रमदान

Google source verification

पीलीभीत। आज सुबह सुबह जब कोई ठहलने निकलता है, कोई कसरत करने तो कोई योगा या मंदिर मस्जिद में पूजा करने लेकिन एसपी पीलीभीत बालेन्दु भूषण सिंह सुबह तड़के आज पुलिस कार्यालय पहुँचे। कार्यालय पहुँचकर उन्होंने पहले तो साफ साफाई का जायज़ा लिया और अचानक फावड़ा उठाकर खुद झाड़ियों की सफाई करने लगे। जिसे देख उनके साथ खड़े उनके स्कवायड़ ने भी साफ सफाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर, पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही व रिक्रूट सिपाही दरोगा आदि भी परिसर की साफ सफाई में लग गए।

यह रहे मौजूद
पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह के अलावा सफाई अभियान में क्षेत्राधिकारी लाइन धर्म सिंह मार्छल, प्रतिसार निरीक्षक निरोत्तम सिंह, रीडर पुलिस अधीक्षक अजय चौहान, जनपद में ट्रेनिंग कर रहे सभी रिक्रूट आरक्षी, पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।