14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ भाजपा का बंद का आह्वान, दिख रहा है असर
Play video

कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ भाजपा का बंद का आह्वान, दिख रहा है असर

पश्चिम बंगाल में अपने दो कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में भाजपा ने रविवार को 12 घंटे का बंद बुलाया है।

Google source verification

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल के पुरलिया में पांच दिन में दो भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद आज यानी रविवार को भाजपा ने 12 घंटे के पुरुलिया बंद का आह्वान किया है। बंद का असर भी देखने को मिल रहा है। यातायात पर भी असर पड़ा है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों की दुकान भी बंद पड़ी हैं। वहीं सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा पड़ा है। भारी पुलिस बल भी सड़कों पर दिखाई दे रहा है। बता दें कि भाजपा ने हत्या के मामले की जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से कराने की मांग की है। हालांकि ममता सरकार ने सीआइडी को घटना की जांच सौंप दी है। लेकिन भाजपा किसी भी सूरत में इस मामले को छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रही है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बंगाल की ममता सरकार को निशाने पर लेते हुए उसे नाकाम करार दिया है।

जैश सरगना मसूद अजहर की गीदड़ भभकी: कश्मीर में जारी रहेगा जिहाद