1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैश सरगना मसूद अजहर की गीदड़ भभकी: कश्मीर में जारी रहेगा जिहाद

जैश की तरफ से जारी की गई ऑडियो में अजहर कह रहा है कि कश्मीर में भारत सरकार को सीजफायर मजबूरी में करना पड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 3 Jun 2018, 11:23 AM IST

jaish

जैश सरगाना मसूद अजहर की गीदड़ भभकी: कश्मीर में जारी रहेगा जेहाद

श्रीनगर। आतंकी और जैश-ए-मौहम्मद का चीफ मसूद अजहर ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। वह कश्मीर में जेहाद जारी रखने की बातें कर रहा है। दरअसल मसूद का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें वह भारत सरकार की तरफ से किए गए सीजफायर का मजाक उड़ते हुए भारत को गीदड़ भभकी दे रहा है। उसकी बौखलाहट ऑडियो में साफ दिख रही है। ऑडियो में अजहर भारत को खुले तौर पर चुनौती भी दे रहा है। अजहर मसूद ऑडियो में ये कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि कश्मीर में सीजफायर ने जैश-ए-मौहम्मद के लिए रास्ता खोला है। जैश की तरफ से जारी की गई ऑडियो में अजहर कह रहा है कि कश्मीर में भारत सरकार को सीजफायर मजबूरी में करना पड़ा है इससे जैश के लिए रास्ता खुला है। इस ऑडियो क्लिप के बारे कहा जा रहा है कि ये क्लिप पाकिस्तान के बहालपुर की है, जहां पर ट्रेनिंग कैंप लगाए गए हैं। मसूद अजहर नए कार्यक्रम के अंतर्गत नई भर्तियों को प्रशिक्षण दे रहा था। एक मई से शुरू हुए इस कैंप में नए आतंकियों की भर्ती की जा रही है।

'कुर्सी' के जरिए सत्ता पर काबिज होने की फिराक मेें हाफिज सईद , इस दल से लड़ेगा चुनाव

हमले जारी रखने की धमकी

जैश भारत में पहले कई आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुका है और अब भारत में हमलों को और तेज करने की धमकी दी है। ऑडियो क्लिप में अजहर कह रहा है कि अब भारत में हमलों को और तेज किया जाएगा। अजहर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर में सीजफायर लागू नहीं हुआ है बल्कि वहां जैश के लिए जगह छोड़ी गई है। उसने कहा कि अब जैश की कार्रवाई से दुश्मन मातम मनाएंगे। जैश सरगना अजहर ने दूसरे आंतकी संगठन हिज्बुल के नेतृत्व का भी मजाक उड़ाया। उसने कहा कि अगर हिज्बुल के नेता अपने लड़ाकों की कुर्बानी भूल चुके हैं तो जैश उन्हें जरूर इसकी याद दिलाएगा। अजहर ने भारतीय जेलों में बंद हिज्बुल आतंकियों की आजादी की बात भी कही और उन्हें जेल से बाहर निकालने की धमकी भी दी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीते दो दिनों से हुईं आतंकी वारदातों की जिम्मेदारी भी जैश ने ली है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की तरफ से पिछले दिनों रमजान और अमरनाथ यात्रा को देखते हुए घाटी में ऑपरेशन ऑलआउट रोकने का फैसला किया गया था।

उपचुनाव रिजल्ट के 3 दिन बाद केंद्रीय मंत्री ने बताई बीजेपी की हार की बड़ी वजह