
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को कहा है कि अगले महीने न्ययॉर्क में होने वाले यूनाइटेड नेशन जेनरल असेंबली (यूएनजीए) के दौरान भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच कोई भी औपचारिक बातचीत नहीं होगी। बता दें कि इससे पहले यह खबर आई थी कि दोनों भारत और पाकिस्तान के विदेशमंत्री के बीच औपचारिक बातचीत हो सकती है। लेकिन शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवदियों ने तीन भारतीय पुलिसकर्मियों को अगवा कर बर्बरता के साथ हत्या कर दी। जिसके बाद देशभर में गुस्से का माहौल है।