28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
पीएम ने कांग्रेस पर कसा तंज: कहा- अब किसानों को ब्‍लैक में नहीं खरीदना पड़ता है यूरिया
Play video

पीएम ने कांग्रेस पर कसा तंज: कहा- अब किसानों को ब्‍लैक में नहीं खरीदना पड़ता है यूरिया

एनडीए के चार साल के शासनकाल में किसानों की उत्‍पादकता की क्षमता बढ़ी है।
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Jun 20, 2018

नई दिल्‍ली। पीएम मोदी ने बुधवार को नमो ऐप पर देश भर के किसानों से संवाद के दौरान उन्‍हें कांग्रेस शासनकाल की याद दिलाई। उन्‍होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि देश के किसी भी कोने में अब किसानों को ब्‍लैक में यूरिया नहीं खरीदना पड़ता है। किसानों को अब पर्याप्‍त मात्रा में हर जगह उचित कीमत पर यूरिया उपलब्‍ध होता है। उन्‍होंने कहा कि आज कंपोस्ट किसानों के लिए आसानी से उपलब्ध है। यूरिया 100 फीसदी नीम कोटिंग वाले किसानों के लिए उपलब्ध है।

उन्‍होंने किसानों को बताया कि एनडीए के चार साल के शासनकाल में किसानों में रिस्क लेने की क्षमता बढ़ी है। किसान लक्ष्‍यों के अनुरूप परिणाम देने में भी सक्षम हैं। उन्‍होंने किसानों को कृषि मंत्र देते हुए कहा कि चार बिंदुओं पर ध्यान देने पर किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है। देश भर के किसानों से संवाद के दौरान उन्‍होंने कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए सरकार द्वारा उठाए कदमों की भी जानकारी दी।