
अगरतला। अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने पाकिस्तान के निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि इमरान खान चपरासी के अलावा बाकि कुछ भी नहीं है। इसके साथ ही सुब्रमण्यम ने कहा कि पाकिस्तान को आईएसआई, आतंकवाद और वहां की सेना चला रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की कोई वार्ता ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इमरान खान को भले ही प्रधानमंत्री कहा जाता हो, लेकिन वो पाकिस्तान सरकार के चपरासी के अलावा कुछ नहीं है।
बिहार: जल्द शादी करेंगे लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव, बिहार के बाहर से भी आ रहे रिश्ते
सुब्रमण्यम स्वामी ने यह भी कहा कि बलूचों और सिंधियों को भारत सरकार की तरफ से मान्यता मिलनी चाहिए। उनके अनुसार ‘भारत जब पाकिस्तान को लेकर कोई आलोचनात्मक बयान देता है तो उसे मानसिक आनंद मिलता है। इसलिए भारत को इस ओर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होने कहा कि पाकिस्तान से बात करने का कोई फायदा नहीं है।
आपको बता दें कि रविवार को भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि पाकिस्तान को चार क्षेत्रों सिंध, बलूचिस्तान, पखतून और पश्चिमी पाकिस्तान में विभाजित कर दिया जाना चाहिए और पहले तीन हिस्सों को भारत कौ सौंप दिया जाना चाहिए। एक सेमिनार में शिरकत कर रहे राज्यसभा सदस्य ने यह भी कहा था कि भारत-पाकिस्तान झगड़े का यही एकमात्र समाधान है। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान को एक चपरासी करार देते हुए स्वामी ने कहा कि सेना, इंटर सर्विस इंटेलीजेंस (आईएसआई) और आतंकियों द्वारा पाकिस्तान को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ होने वाला है।