23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
VIDEO: पेट्रोल की कीमत घटाने को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ बैलगाड़ी चलाकर भाजपा ने किया प्रदर्शन
Play video

VIDEO: पेट्रोल की कीमत घटाने को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ बैलगाड़ी चलाकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

विजय गोयल ने लाल किले से बैलगाड़ी लेकर सांकेतिक विरोध मार्च भी निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेता भी मौजूद रहे।

Google source verification

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने दिल्ली सरकार से डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों में कमी लाने की मांग की। रविवार को उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन किया। विजय गोयल ने लाल किले से बैलगाड़ी लेकर सांकेतिक विरोध मार्च भी निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार को भी अन्य राज्यों की तरह डीजल, पेट्रोल पर वैट घटाकर जनता को राहत देनी चाहिए। दिल्ली सरकार बैलगाड़ी की तरह एक चाल में चल रही है। आम लोगों की कोई चिंता सरकार को नहीं है। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल ने केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने तो देशभर में तेल की कीमतें ढाई रुपए कम कर दीं, ऐसे में दिल्ली सरकार वैट दर कम कर दे तो पेट्रोल, डीजल पांच रुपए सस्ता हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ ट्विटर पर चिंता जताते हैं, जबकि केजरीवाल इसे सियासी मुद्दा नहीं बनाकर दिल्ली की जनता को राहत दे सकते हैं।