Raigarh News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के रिहायशी इलाके में एक दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। इस दौरान हाथी ने धनसीर धान खरीदी केंद्र में घुसने का भी प्रयास किया। लेकिन किसानों ने आवाज लगाकर उसे खदेड़ा दिया। वहीं हाथी के विचरण से हड़कंप मच गया।
वन विभाग के अनुसार, यह हाथी धनसीर से धौराभाटा होते हुए अर्जुनी रेंज की ओर बढ़ गया है। बिलाईगढ़ वन मंडल अधिकारी मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और क्षेत्रवासियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाई हुई है। साथ ही वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के लोगों से हाथी से दूर रहने की अपील भी की है।