22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Amit Shah CG Visit: अमित शाह नक्सलियों के गढ़ में डालेंगे डेरा, इस दिन बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवॉर्ड कार्यक्रम में होंगे शामिल
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Videos / Amit Shah CG Visit: अमित शाह नक्सलियों के गढ़ में डालेंगे डेरा, इस दिन बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवॉर्ड कार्यक्रम में होंगे शामिल

Amit Shah CG Visit: अमित शाह नक्सलियों के गढ़ में डालेंगे डेरा, इस दिन बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवॉर्ड कार्यक्रम में होंगे शामिल

Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। एक रात वो बस्तर के जगदलपुर में ही बिताएंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 5 Dec 2024, 4:25 PM IST

Amit Shah CG Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। साय ने गृह मंत्री अमित शाह को बस्तर ओलंपिक के समापन और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ आ सकते है। इस दौरान शाह बस्तर दौरे पर जाएंगे। जिसे देखते हुए बस्तर पुलिस हाई अलर्ट हो गई है। इसके लिए एसपी ने बैठक लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए पेट्रोलिंग और गश्त को भी बढ़ा दिया गया है।

नक्सल ऑपरेशन की जानकारी भी लेंगे

शाह एक रात वो बस्तर के जगदलपुर में ही बिताएंगे। प्रदेश में नक्सल ऑपरेशन की जानकारी भी लेंगे। वो बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 14 नवंबर की शाम दिल्ली लौट जाएंगे।

CM साय की अमित शाह से मुलाकात

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों की उपलब्धियों और बस्तर संभाग में चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि सरकार के सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के लिए किए गए प्रयासों ने स्थानीय जनता का भरोसा जीता है, जिससे (Amit Shah CG Visit) माओवादी प्रभाव कमजोर हुआ है।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही

बस्तर एसपी ने बताया कि, गृहमंत्री का दौरा बस्तर में हो सकता है फिलहाल अभी उनका प्रोटोकॉल नहीं आया है। लेकिन दौरे को देखते हुए बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाई जा रही है। साथ ही पेट्रोलिंग और गश्त को भी बढ़ा दिया गया है। आगे एसपी ने कहा कि, गृहमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा महकमा को अलर्ट किया गया है।

बस्तर ओलंपिक का आयोजन

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बस्तर ओलंपिक में हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और वॉलीबॉल समेत 11 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है, जो युवाओं को एकजुटता, सकारात्मकता और सामुदायिक भावना से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों (Amit Shah CG Visit) में विकास की एक नई लहर का प्रतीक है।