Bijapur Malaria Case: मलेरिया पर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, “प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मौसमी बीमारियां शुरू हो गई हैं। बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले में मलेरिया होने से कुछ मुत्यु की होने पर हमने संपूर्ण स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से हम लोगों ने जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कल मुझे निर्देश दिया कि मैं और हमारे उच्च अधिकारी वहां पर जाकर बीमार लोगों को जिला अस्पताल में देखें और (Chhattisgarh Malaria Case) कोटा कैबिन में मुआयना करेंगे ताकि आने वाले समय में वहां पर लोग मलेरिया से मुफ्त हो सके। इस पर एक हमारी समीक्षा बैठक भी है…
Chhattisgarh Malaria Case: कांग्रेस शासन काल में बस्तर में बढ़ा मलेरिया
पोटकेबिन में मलेरिया से मौतों के मामले में कांग्रेस के हमले पर मंत्री जायसवाल ने कहा- “विपक्ष का काम है मुद्दे उठाना। हम चाहते हैं कि कांग्रेस पूरे सशक्त विपक्ष के तरह हर मुद्दे को उठाए। कांग्रेस का ये कहना कि स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है, इस पर जायसवाल ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में ज्यादा लोग मलेरिया से पीड़ित थे। उस समय मलेरिया से मौतें भी ज्यादा हुई थी. हमारी सरकार मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में पूरा काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगाया जाएगा। मच्छरदानी बांटी जाएगी. लोगों का ब्लड टेस्ट किया जाएगा। मलेरिया पीड़ित लोगों की दोबारा जांच की जाएगी। “