13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

CG Politics: भूपेश बघेल के बयान पर भड़के डिप्टी CM शर्मा, बोले – धिक्कार है ऐसी राजनीति पर… देखें Video

Raipur Political News: कांग्रेस द्वारा लोहारडीह हत्याकांड मामले में बंद बुलाने और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों का जवाब देते हुए गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आखिर भूपेश बघेल बिरनपुर क्यों नहीं गए थे...

Google source verification

CG Politics: गृहमंत्री विजय शर्मा केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद कवर्धा मामले के आरोपियों से मुलाकात करने पहुंचे हैं। लगभग 30 महिला आरोपी दुर्ग जेल में बंद हैं। गृहमंत्री ने महिला कैदियों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनी और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने लोहारडीह हत्याकांड मामले में बंद बुलाने और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर जमकर निशाना साधा है।

जवाब देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि जब कवर्धा की सड़कों पर लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया था, जब बिरनपुर में घटना हुई थी, जब दिव्यांग द्वारा मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह किया गया था और जब कवर्धा में हरिजन बैगा की कस्टोडिल डेथ हुई थी, तब प्रदेश के तत्कालीन मंत्री या मुख्यमंत्री को (CG Politics) इसकी परवाह ही नहीं थी। आज वही लोग कवर्धा में राजनीति करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री रह चुके हैं प्रदेश के और अगर इतनी समझ नहीं है उन्हें तो धिक्कार है ऐसी राजनीति पर। गांव हमारा है और हम सम्भाल रहे हैं। आरोप लगाने से पहले अपने पुराने बीते दिनों को वे याद कर लें।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़