Terror Funding: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र और राज्य सरकार दोनों को निशाने पर लिया। बघेल ने कहा, “जहां भी भाजपा की सरकार बनती है, एजेंसियों का दुरुपयोग होता है। हाल ही में एनआईए ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और इसे टेरर फंडिंग बताया। अगर यह टेरर फंडिंग है तो कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी का आरोप है कि पूर्व भाजपा (कैबिनेट) मंत्री महेश गागड़ा के रिश्तेदार (CG Politics) के बैंक खाते में भी पैसे आए क्या यह भी टेरर फंडिंग है? इसकी जांच होनी चाहिए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”