31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Amit Shah Visit CG: छत्तीसगढ़ में गरजे अमित शाह, बोले- राज्य और भारत सरकार का गृह मंत्रालय चलाएगा एक अभियान
Play video

Amit Shah Visit CG: छत्तीसगढ़ में गरजे अमित शाह, बोले- राज्य और भारत सरकार का गृह मंत्रालय चलाएगा एक अभियान

Amit Shah Visit CG: गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में गरजे। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास को लेकर बैठक करने के बाद शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 25 Aug 2024, 10:21 AM IST

छत्तीसगढ़ में उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास को लेकर बैठक करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने कहा, 2026 में देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से सफाया करके रहेंगे।

केंद्र और राज्य का चलेगा विशेष अभियान

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि आज की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कुछ फैसले भी लिए हैं, जो लोग वामपंथी उग्रवाद के लंबे समय के प्रभाव के कारण निरक्षर रहे हैं चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो, उन्हें साक्षर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार का गृह मंत्रालय एक अभियान चलाएगा। तेंदूपत्ता की खरीदी में हम अमूलचूल परिवर्तन भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: Amit Shah CG Visit: गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे चंपारण, भक्तिभाव से महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के किए दर्शन, देखें तस्वीरें..

अमित शाह ने NIA की तर्ज पर SIA लाने का किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कहीं 3 राज्यों का तो कहीं 2 राज्यों का संयुक्त टास्क फोर्स बनाया गया है, जहां जैसा जंक्शन है वह बनाया गया है, सूचनाओं के आदान-प्रदान का खाका मजबूत किया गया है और भारत सरकार की एजेंसियां ​​सभी राज्यों के बीच समन्वय के लिए काम कर रही हैं और संयुक्त टास्क फोर्स के हमें बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं।