24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Crime News: शादी समारोह में बलवा… महिलाओं से मारपीट कर गाड़ियों में लगाई आग, देखें Video
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Videos / Crime News: शादी समारोह में बलवा… महिलाओं से मारपीट कर गाड़ियों में लगाई आग, देखें Video

Crime News: शादी समारोह में बलवा… महिलाओं से मारपीट कर गाड़ियों में लगाई आग, देखें Video

Crime News: धरसींवा इलाके में शराब के नशे में धुत होकर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। शादी की पार्टी में हमला किया। लाइट बंद करके महिलाओं से मारपीट की और जमकर तोड़फोड़ की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Jun 2025, 12:27 PM IST

Crime News: धरसींवा इलाके में शराब के नशे में धुत होकर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। शादी की पार्टी में हमला किया। लाइट बंद करके महिलाओं से मारपीट की और जमकर तोड़फोड़ की। घटना के दौरान पीड़ितों ने पुलिस के इमरजेंसी नंबर डॉयल 112 पर कई बार कॉल किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। कुछ देर बाद कॉल करने वाले के नंबर को ही डॉयल 112 वाले ने ब्लॉक कर दिया। पीड़ितों की शिकायत पर धरसींवा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम नगरगांव में बुधवार की रात गजानंद निषाद के बेटे रूपेंद्र कुमार निषाद की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान रात करीब 10 बजे 10-15 बदमाशों ने हमला कर दिया। उनके लाइट का कनेक्शन काट दिया। बिजली मोटर को तोड़ दिया। इसके बाद पत्थर फेंकना शुरू किया और महिलाओं से मारपीट और गाली-गलौज की। शादी में आए लोग सब इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद शादी में आए मेहमानों की गाड़ियां, कार और दोपहिया में जमकर तोड़फोड़ की। उसमें आग लगा दी।