8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Raipur News: SI अभ्यर्थियों ने करवाया सामूहिक मुंडन, सरकार से गुहार लगाकर युवतियों ने भी कटवाएं बाल, देखें Video
Play video

Raipur News: SI अभ्यर्थियों ने करवाया सामूहिक मुंडन, सरकार से गुहार लगाकर युवतियों ने भी कटवाएं बाल, देखें Video

Raipur News: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी है। कैंडिडेट ने गुरुवार को तेलीबांधा तालाब में सामूहिक रूप से विरोध स्वरूप मुंडन कराया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 12 Sep 2024, 3:49 PM IST

Raipur News: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर 2018 भर्ती के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी आंदोलित हैं। गुरुवार को अभ्यर्थियों ने अपना सामूहिक मुंडन करवाया। अभ्यर्थी राजधानी रायपुर स्थित तेलीबांधा तालाब पहुंचे और मुंडन करवाया। मुंडन के बाद सभी अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात करेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि, तारीख नहीं मिलने पर युवतियां भी अपना मुंडन करवाएंगी। इस दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द परिणाम जारी करने की मांग की।

15 से अधिक लोगो ने करवाया मुंडन

प्रदर्शन के दौरान 15 अभ्यर्थियों ने सामूहिक मुंडन करवाया । वही महिला कैंडिडेट ने भी अपने बाल कटवाए। मुंडन के बाद सभी कैंडिडेट गृहमंत्री से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचेगे। महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर रिजल्ट जारी नही हुआ तो वे भी मुंडन करवाएगी।

2018 में हुई थी परीक्षा, अब तक जारी नहीं हुआ रिजल्ट

उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2018 में SI भर्ती परीक्षा शुरू हुई थी। लेकिन 6 साल बाद भी अब तक कोई भी परिणाम जारी नहीं किया गया है। 300 से अधिक अभ्यर्थी आज राजधानी के सड़कों पर कैंडल मार्च कर रहे हैं। वहीं सभी अभ्यर्थियों का कहना है कि, इसके बावजूद भी सरकार और प्रशासन में सुध नहीं लिया तो एक बड़ा आंदोलन होगा।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़