26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनंदगांव
Rajnandgaon News: सुदर्शन पहाड़ी पर घूम रहा तेंदुआ पकड़ाया, वन विभाग ने इस तरह पिंजरे में किया कैद, देखें VIDEO
Play video

Rajnandgaon News: सुदर्शन पहाड़ी पर घूम रहा तेंदुआ पकड़ाया, वन विभाग ने इस तरह पिंजरे में किया कैद, देखें VIDEO

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सुदर्शन पहाड़ी पर पांच दिन से घूम रहे तेंदुए को बुधवार देर रात सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।

Google source verification

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सुदर्शन पहाड़ी पर पांच दिन से घूम रहे तेंदुए को बुधवार देर रात सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। तेंदुआ पहाड़ी की चोटी पर पांच दिन से मंडरा रहा था। 7 मई की रात को वन विभाग की टीम को तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली। वन विभाग ने इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।

यह इलाका न सिर्फ शासकीय कर्मचारियों के क्वार्टरों से घिरा हुआ है, बल्कि आस-पास कई रिहायशी कॉलोनियां भी हैं। तेंदुए की मौजूदगी ने इलाके में भय का माहौल बना दिया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बता दें कि वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पहाड़ी पर विशेष पिंजरा लगाया। पिंजरे में जीवित मेमना बांधा गया। विभाग के कर्मचारियों ने तीन शिफ्ट में लगातार निगरानी की।