
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत मैहर मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब शारदा मंदिर परिक्षेत्र में सोमवार की सुबह भीषण गर्मी के कारण धू-धूकर आधा दर्जन लग्जरी कारें जलने लगी। बताया गया कि मैहर रोप-वे रास्ते पर बनी पार्किंग में अचानक आग की तेज लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया।
कुछ देर बाद आग बढ़ते हुए पार्किंग तक पहुंच आई। जहां लगभग चार कारें खाक हो गई। आनन-फानन में पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर, शारदा प्रबंधक समिति के जिम्मेदारों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।