17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहजहांपुर
शाहजहांपुर के इकलौते सिनेमाघर में भी नहीं दिखाई गई पद्मावत
Play video

शाहजहांपुर के इकलौते सिनेमाघर में भी नहीं दिखाई गई पद्मावत

शाहजहांपुर के एकमात्र सिनेमाघर अंबा सिनेप्लेक्स के परिसर में पद्मावत न दिखाए जाने वाली सूचना के नोट दीवारों पर लगा दिए गए हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

suchita mishra

•

Updated: 25 Jan 2018, 4:09 PM IST

शाहजहांपुर। फिल्म पद्मावत के विरोध को देखते हुए यूपी के तमाम शहरों में सिनेमाघरों में फिल्म नहीं दिखाई गई। इसी के चलते शाहजहांपुर के एकमात्र अंबा सिनेप्लेक्स में पद्मावत फिल्म का प्रसारण नहीं किया गया। अम्बा सिनेमा प्रबंधन ने अपने सिनेमा परिसर में जगह जगह फिल्म पद्मावत न दिखाए जाने की सूचना वाले नोट जगह जगह लगवाए हैं।

सिनेमाघर संचालक के इस फैसले से दर्शकों को बेहद मायूसी हुई है। आपको बता दें कि शाहजहांपुर में करीब एक दर्जन सिनेमा हॉल हैं, लेकिन वर्तमान में उनमें से केवल अंबा सिनेप्लेक्स ही संचालित है। इस बारे में सीओ सिटी सुमित शुक्ला का कहना है फिल्म न दिखाना सिनेमा के प्रबंधन का फैसला है। यदि प्रबंधन पद्मावत फिल्म दिखाता है तो पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश