1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहजहांपुर
कैब ड्राइवर ने की ऐसी हरकत कि महिला ने बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें वीडियो
Play video

कैब ड्राइवर ने की ऐसी हरकत कि महिला ने बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें वीडियो

महिला ने डग्गामार वाहन के ड्राइवर को सड़क पर गिरा कर डंडों और लात घूसों से जमकर पीटा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 20 Aug 2018, 3:06 PM IST

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में उस समय हड़कम्प मच गया जब ड्राइवर की बद्तमीजी से नाराज महिला और उसके बेटे ने डग्गामार वाहन के ड्राइवर को सड़क पर गिरा कर डंडों और लात घूसों से जमकर पीटा। बीच सड़क पर पिटाई से भगदड़ मच गई। किसी तरह राहगीरों ने ड्राइवर को महिला और उसके बेटे के चंगुल से छुड़ाया।

यह भी पढ़ें– पाकिस्तान में गले मिल रहे थे सिद्धू इसलिए बजरंग दल ने उठाया ये कदम, देखें वीडियो

मामला थाना जलालाबाद के याकूबपुर चौराहे का है जहां एक महिला और उसका बेटा अल्लागंज से जलालाबाद के लिये डग्गामार वाहन से जा रहे थे। महिला का आरोप है रास्ते में ड्राइवर ने महिला के साथ बद्तमीजी की। इस बात से नाराज महिला ने जीप रुकने पर रौद्र रूप धारण कर लिया और याकूबपुर चौराहे पर ड्राइवर को जीप से उतार कर बीच सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस दौरान पिटाई से सड़क पर भगदड़ मच गई। किसी तरह राहगीरों ने ड्राइवर को महिला और उसके बेटे के चंगुल से छुड़ाया। वहीं ड्राइवर शमशाद ने बताया कि वह अल्लागंज से जलालाबाद के लिये सवारियां बैठाकर लाये थे जहां किराया मांगने पर विवाद हो गया। जिसके बाद महिला और उसके बेटे ने उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका के कहने पर कलयुगी पुत्र ने उठाया खौफनाक कदम, सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह

वहीं कोतवाली प्रभारी हरेन्द् सिंह ने बताया कि अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई कराई जायेगी।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश