25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
Maha Shivaratri 2018 :  भगवान शिव का अनूठा मंदिर, यहां पानी में तैरता है राम नाम लिखा पत्थर
Play video
Hindi News / Rajasthan / Sikar / Videos / Maha Shivaratri 2018 : भगवान शिव का अनूठा मंदिर, यहां पानी में तैरता है राम नाम लिखा पत्थर

Maha Shivaratri 2018 : भगवान शिव का अनूठा मंदिर, यहां पानी में तैरता है राम नाम लिखा पत्थर

Maha Shivaratri 2018 : योगीश्वर महादेव मंदिर अरावली की वादियों के बीचों-बीच शाकम्भरी मार्ग पर गांव कोट की पहाड़ी पर स्थित है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 5 Feb 2018, 6:12 PM IST

सीकर.

वर्ष 2018 का महाशिवरात्रि पर्व 13 फरवरी को है। इस दिन विशेष पूजा अर्चना कर भक्त भगवान शिव को रिझाएंगे। उपवास रखेंगे और शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब भी उमड़ेगा। शेखावाटी में सैकड़ों शिव मंदिर मंदिर हैं। हर एक शिव मंदिर का अनूठा और कई किस्से-कहानियों को समेटे हुए हैं। शिवरात्रि 2018 के मौके पर हम आपको बताएंगे शेखावाटी के शिव मंदिरों का रोचक इतिहास। उनसे जुड़ी अनूठी दंत कथाएं और रू-ब-रू करवाएंगे मंदिरों के वर्तमान हालात से।

 

 

VIDEO : आजादी के 70 साल बाद भी गुलाम है राजस्थान का ये गांव, यहां के लोग राष्ट्रपति तक से लगा चुके हैं गुहार

 

 

शिव मंदिरों की इसी कड़ी में सबसे पहले आप जानिए सीकर-झुंझुनूं जिले की सीमा पर स्थित भगवान शिव के योगीश्वर महादेव मंदिर के बारे में। पुजारी महंत योगी डा. जीवननाथ बताते हैं कि योगीश्वर महादेव मंदिर अरावली की वादियों के बीचों-बीच शाकम्भरी मार्ग पर गांव कोट की पहाड़ी पर स्थित है। इसके दक्षिण से उत्तर की ओर पानी बहता है। एक तरह से यह मंदिर पहाड़ों की गोद में शिवलिंग के समान स्थित है।

 

Happy shivaratri

भगवान शिव के भक्त रावण ने भी यहां पर शिव की आराधना की थी। मंदिर के पास ही रावण कुंड भी बना हुआ है। इस शिव मंदिर में एक से लेकर चौदह मुख के रुद्राक्ष भी हैं, जो बेशकीमती हैं। योगीश्वर महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग पंचमुखी है और सप्त धातु से बना हुआ है। यहां पाषाण शंख भी रखा हुआ है, जो नर्मदा के प्रवाह में पाया जाता था।

shiv mandir news shakmbhari mata sikar

रामसेतू का पत्थर बना रहस्य
मंदिर में रामसेतू का पत्थर भी है, जिस पर राम नाम लिखा हुआ है। खास बात यह है कि यह पत्थर पानी में तैरता है। वर्षों से पानी में तैरता यह पत्थर यहां पर रहस्य बना हुआ है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग योगीश्वर महादेव मंदिर आते हैं।