9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
22 लाख राज्य कर्मचारी बढ़ा सकते हैं योगी की मुश्किलें, कर दिया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो
Play video

22 लाख राज्य कर्मचारी बढ़ा सकते हैं योगी की मुश्किलें, कर दिया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

कर्मचारी नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा है।
Google source verification

सीतापुर. राज्य कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बुधवार को राज्य कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर चेतावनी दिवस मनाया। विकास भवन पर एकत्र होने के बाद यह कर्मचारी नेता सरकारी दफ्तरों में पहुंचे और वहां के कर्मचारियों को साथ लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कर्मचारी नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा है। प्रदर्शनकारी नेताओं का कहना था कि वेतन एवं पेंशन सम्बन्धी मांगों को लेकर उन्होंने आज चेतावनी दिवस मनाया है। यदि अभी भी उनकी मांगों पर सरकार ने ध्यान न दिया तो आगामी 7 और 8 जून को प्रदेश के सभी 22 लाख राज्य कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।