18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कुत्तों के हमले से मरे बच्चों के परिवारों से की मुलाकात, कही ये बात
Play video

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कुत्तों के हमले से मरे बच्चों के परिवारों से की मुलाकात, कही ये बात

प्रशासन के रवैये से इस पूर्व मंत्री ने जिला प्रशासन पर उठाये सवाल.
Google source verification

सीतापुर. सीतापुर में कुत्तों के हमले से लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने आज खैराबाद इलाके का दौरा किया। सबसे पहले उन्होंने गुरपलिया गांव जाकर कुत्तों के हमले से मारे गए बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पार्टी के अन्य नेताओं के साथ गांव वालों से चर्चा कर उन्होंने इस पूरे इलाके में आदमखोर कुत्तों के हमले से हुई घटनाओं की विस्तार से जानकारी हासिल की। बाद में मीडिया से बातचीत में स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर उन्होंने गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही ये घटनाएं प्रशासन की विफलता का परिणाम हैं। इन्हें रोकने के लिए प्रशासन तंत्र को सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर ऐसी घटनाओं को रोकने और बच्चों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहद शर्मनाक है कि प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने में अब तक नाकाम है।