19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरजपुर
चोरी से पहले चोर ने CCTV के सामने मांगी माफी, कान पकड़कर की उठक-बैठक, देखें Video
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Surajpur / Videos / चोरी से पहले चोर ने CCTV के सामने मांगी माफी, कान पकड़कर की उठक-बैठक, देखें Video

चोरी से पहले चोर ने CCTV के सामने मांगी माफी, कान पकड़कर की उठक-बैठक, देखें Video

Theft News: प्रदेश के सूरजपुर जिले से एक अनोखे तरीके से चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने NH43 पर गाड़ी गैरेज में तारों की चोरी के दौरान CCTV कैमरे के सामने हाथ जोड़कर, कान पकड़कर उठक- बैठक किया...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Jun 2025, 4:47 PM IST

CG Theft News: प्रदेश के सूरजपुर जिले से एक अनोखे तरीके से चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने NH43 पर गाड़ी गैरेज में तारों की चोरी के दौरान CCTV कैमरे के सामने हाथ जोड़कर, कान पकड़कर उठक- बैठक किया और माफी मांगी है। इसके बाद वहां मौजूद वाहनों के 25 हजार कीमती तारों को चुरा ले गया। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

चोरी की यह घटना जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही हास्यास्पद भी है। गैरेज के मालिक के मुताबिक, इससे पहले भी उनके यहां तार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार चोर की माफी और उठक-बैठक ने सबको चौंका दिया। इस बार लगभग 25 हजार रुपए की वायर यानी तार चोरी की गई है।