21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुरजपुर

रपटा के ऊपर से बहते पानी में 2 युवक पार करने लगे स्कूटी, फिर हुआ ये हाल- देखें Video

लोगों ने घटना का बनाया वीडियो, बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर स्थित पासिंग नाले पर स्कूटी से पार करने के दौरान हादसा

Google source verification

बिश्रामपुर/दतिमा मोड़. बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर स्थित पासिंग नाले का अस्थायी रपटा उफान पर था। सोमवार को सरस्वतीपुर से एक युवक अपने साथी के साथ स्कूटी से बिश्रामपुर की तरफ जा रहा था। युवकों ने खतरा मोल लेते हुए उफान के बीच ही रपटा को पार करने की कोशिश की और बीच में ही फंस गए। इससे उनकी सांसें अटक गईं। काफी कोशिश के बाद वे तो किसी तरह दूसरी तरफ पहुंच गए, लेकिन स्कूटी नाले में बह गई। बताया जा रहा है कि नाला जब भी उफान पर होता है तो कुछ स्थानीय युवक अपनी जान जोखिम में डालकर इसे बाइक से पार करने के लिए आपस में रुपए की शर्त भी लगाते हैं।