2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
पेंशन विभाग का चपरासी एक हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार
Play video

पेंशन विभाग का चपरासी एक हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार

www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर विभाग में संविदा पर लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उसने यह राशि सेवानिवृत्त बाबू के पीपीओ रिवाइज की प्रति उपलब्ध करवाने के एवज में ली थी। ब्यूरो के एएसपी सुरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक बलीचा निवासी दुष्यंत पुत्र हरिहर दवे से एक हजार की घूस लेते अतिरिक्त निदेशक, पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर विभाग कार्यालय में तैनात संविदाकर्मी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अशोक विहार सेक्टर-3 निवासी सुरेशचन्द्र (63) पुत्र रामचन्द्र त्यागी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 15 सौ रुपए की राशि मांगी थी, जिसमें वह पांच सौ रुपए पूर्व में ले चुका था।