19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
युवकों ने अजगर को कंधों पर उठाकर दुकानदारों से मांगे पैसे, Video Viral
Play video
Hindi News / Rajasthan / Udaipur / Videos / युवकों ने अजगर को कंधों पर उठाकर दुकानदारों से मांगे पैसे, Video Viral

युवकों ने अजगर को कंधों पर उठाकर दुकानदारों से मांगे पैसे, Video Viral

उदयपुर जिले के कोटड़ा कस्बे में शराब के नशे में धूत पांच से ज्यादा शरारती बदमाशों ने लगभग दस फिट से अधिक लंबे अजगर को कंधों पर उठाकर क़स्बे में घूमते रहे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 27 Oct 2022, 5:28 PM IST

कोटड़ा (उदयपुर)। उदयपुर जिले के कोटड़ा कस्बे में शराब के नशे में धूत पांच से ज्यादा शरारती बदमाशों ने लगभग दस फिट से अधिक लंबे अजगर को कंधों पर उठाकर क़स्बे में घूमते रहे। इस दौरान शराबी बदमाशों ने दुकानदारों से रुपयों की वसूली की और नहीं देने पर अजगर को दुकान में छोड़ देने की धमकी देते रहे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना दिवाली के दूसरे दिन की है। जहां गांधीसरणा मार्ग पर अजगर किसी खेत से निकला था। इस दौरान शराबियों ने उसे पकड़ लिया और रुपए वसूलने के लिए कोटड़ा लेकर पहुंच गए।

जहां दुकानदारों से रात में वसूली करते रहे। कोटड़ा के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। लेकिन दिवाली होने से सभी कर्मचारी घर जाने की वजह से कोई मौके पर नहीं पहुंचा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।