
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में आज महिला उद्यमी पद्मिनी देवी के गाय के गोबर से पेंट निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज उप जिलाधिकारी अंकित शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह फैक्ट्री हसनगंज क्षेत्र में स्थापित की गई है।