29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
क्षत्रिय बाहुबली सांसद ने एससी/एसटी एक्ट व सवर्णों के आंदोलन को लेकर दिया बड़ा बयान
Play video

क्षत्रिय बाहुबली सांसद ने एससी/एसटी एक्ट व सवर्णों के आंदोलन को लेकर दिया बड़ा बयान

देश की पहली अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, कहा पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को हरियाणा की तरह मिले सुविधा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Sep 2018, 1:42 PM IST

वाराणसी. बीजेपी के कैसरगंज के सांसद व क्षत्रिय बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में चिरईगांव के गौराकला में देश की पहली अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश में कुश्ती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका परिणाम है कि दुनिया में हमारे खिलाड़ी कुश्ती में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी के खिलाडिय़ों को हरियाणा की तरह सुविधा मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़े:-उफनती वरुणा नदी में मौत की छलांग लगा रहे बच्चों को जिलाधिकारी ने दी नसीहत

उन्होंने कहा कि एससी व सवर्णों के आंदोलन के पीछे एक ही शक्तियां है। जल्द ही सब कुछ ठीक हो जायेगा। एससी/एसटी एक्ट व सवर्णों में किसके साथ होने के प्रश्र पर कहा हि मैं देश के साथ हूं। कुश्ती प्रतियोगिता पर कहा कि पहले तीन वर्ग (16, 18 व सीनियर वर्ग)में ही कुश्ती प्रतियोगिता होती थी। भारतीय कुश्ती संघ ने कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए अंडर 15 व अंडर 23 में भी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया है इससे पहलवानों को कुश्ती के दांव-पेंच सीखने में आसानी होगी। बनारस में पहली बार भारतीय कुश्ती संघ अंडर 23 प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को राजस्थान के चित्तौड़ मेें आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़े:-लगातार दूसरे दिन गंगा में घटाव जारी

हरियाणा सरकार की तरह यूपी के खिलाडिय़ों को मिले सुविधा
सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि मैने सीएम योगी आदित्यनाथ से यूपी में मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को हरियाणा सरकार के तर्ज पर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। हरियाणा सरकार एशिया में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को तीन करोड़, सिल्वर मेडल वालों को डेढ़ करोड़ व ब्रांज मेडल विजयी खिलाडिय़ों को 75 लाख देती है। सांसद ने कहा कि अभी खेल के क्षेत्र में बहुत कुछ करना बाकी है। केन्द्र सरकार की खेलों इंडिया योजना से बहुत लाभ हो रहा है। यूपी बहुत बड़ा राज्य है। यूपी से ही होकर दिल्ली का रास्ता जाता है ऐसे में हरियाणा सरकार की तरह यूपी के खिलाडिय़ों को भी सारी सुविधा देकर खेल को बढ़ावा दिया जा सकता है। बताते चले कि वाराणसी कुश्ती संघ के बैनर तले ही प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बीजेपी के बाहुबली विधायक सुशील सिंह, वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह रानू आदि लोग भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-कुश्ती संघ की बड़ी सौगात, बनारस में पहली बार अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता