
वाराणसी. सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव २०१९ नहीं लड़ेंगे। यूपी में ही रह कर उन्हें जनता की सेवा करना है। पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतरेंगे। गठबंधन के तहत कितनी सीट मांगने पर कहा कि बीजेपी को चापेेंगे जितनी सीट मिल जाये।
यह भी पढ़े:-राज्यसभा में बीजेपी को वोट देने वाले बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर हुई कार्रवाई, पार्टी से निकाला गया
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का हम लोग हिस्सा है। प्रदेश में जो भ्रष्टाचार व्याप्त है उसका खुलासा बीजेपी पर दबाव बनाने के लिए नहीं कर रहे हैं। हम सरकार में रह कर उसकी कमी बता रहे हैं संभवत ऐसा करने वाला और कोई नहीं होगा। यदि हम इस्तीफा देकर सरकार पर आरोप लगायेंगे तो सभी लोग कहेंगे कि जब सरकार में थे तब कुछ नहीं कहा। मंत्रियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के प्रश्र पर कहा कि अभी तक ऐसा कोइ पकड़ा नहीं गया है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अभी तक किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार साबित नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़े:-मिनी सदन की बैठक में बवाल, मेयर की मेज पलटी, उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने सपाईयों को पीटा, देखें वीडियो
क्रास वोटिंग के आरोपी विधायकों को दिया है नोटिस, सप्ताह भर में मांगा जबाव
राज्यसभा चुनाव 2018 में सुभासपा के दो विधायक त्रिवेणी राम व कैलाश सोनकर पर क्रास वोटिंग करने के आरोप पर कहा कि दोनों लोगों को नोटिस दिया गया है और सप्ताह भर में जबाव देना होगा। यदि जबाव से हम लोग संतुष्ट नहीं होते हैं तो उन्हें पार्टी से बाहर भी किया जा सकता है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मेरा मानना है कि दोनों विधायकों ने क्रास वोटिंग नहीं की होगी। मीडिया में आयी खबरों का संज्ञान लेते हुए ही नोटिस दिया गया है।
यह भी पढ़े:-बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुभासपा के विधायक को दिया धन्यवाद, कहा अंतरात्मा की आवाज पर दिया दलित का साथ
सीएम योगी कहते थे सब ठीक हो जायेगा
ओमप्रकाश राजभर से जब पूछा गया कि आपने अमित शाह से शिकायत की और मुख्यमंत्री से नहीं किया। इस पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमेशा ही भ्रष्टाचार की शिकायत सीएम योगी से करते थे वह सिर्फ इतना कहते थे कि ठीक हो जायेगा। इतना समय बीतने के बाद भी जब कुछ ठीक नहीं हुआ तब जाकर अमित शाह को सारे वीडियो दिखाने पड़े।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर ने अमित शाह के सामने सीएम योगी सरकार का ऐसा किया खुलासा, दिखाये यह सबूत, देखें वीडियो