28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
पीएम मोदी के ROB उद्घाटन के बाद बंद हुआ रेल क्रासिंग, लोगों ने ट्रेन रोक कर किया रेल चक्काजाम
Play video

पीएम मोदी के ROB उद्घाटन के बाद बंद हुआ रेल क्रासिंग, लोगों ने ट्रेन रोक कर किया रेल चक्काजाम

घंटों खड़ी ट्रेन में गर्मी से यात्री हुए बेहाल, क्रांसिंग खोलने के बाद ही रवाना हो पायी ट्रेन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Mar 2018, 1:17 PM IST

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस की 12 मार्च को यात्रा के दौरान मंडुवाडीह आरोबी का उद्घाटन किया था इसके बाद से इस आरोबी पर लोगों को आवागमन शुरू हो गयी है। आरोबी बन जाने के बाद रेलवे क्रांसिंग को स्थायी रुप से बंद कर दिया गया था। मंगलवार को सुबह ने लोगों ने क्रासिंग खोलने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। लोगों ने विभूति एक्सप्रेस को रोक कर रेलवे ट्रेक को जाम कर दिया। घंटों चले हंगामा के बाद जब अधिकारियों ने आश्वासन दिया तब जाकररेलवे ट्रैक पर यातायात सामान्य हो पाया।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, सोलर ऊर्जा से घरों में बनेगा खाना, आयुष्मान योजन से होगा गरीबों का इलाज



स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे क्रासिंग बंद हो जाने के चलते उन्हें लंबा सफर तय करना होगा। स्थानीय लोग नहीं चाहते हैं कि यह क्रासिंग बंद हो। रेलवे अधिकारियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जब रेलवे ओवर ब्रिज आरंभ हो जायेगा तब इस क्रासिंग को सुरक्षा की दृष्टि से बंद करना होगा। पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद आरोबी आरंभ हो गया है इसलिए क्रासिंग को बंद किया गया था। बीती देर रात ही क्रासिंग बंद करने के लिए जेसीबी से दोनों और खुदाई करायी जा रही थी लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते जेसीबी को वापस जाना पड़ा था इसके बाद सुबह लोगों ने विभूति एक्सप्रेस को रोक कर हंगामा कर दिया था। ट्रेन रोके जाने की सूचना पर कई स्थानीय थानों की फोर्स के साथ आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गयी थी। स्थानीय लोगों ने रेल पटरी पर खंबे रख कररेलवे ट्रैक को जाम किया हुआ था। विभूति एक्सप्रेस के रोके जाने के चलते उसमे बैठे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। गर्मी के चलते यात्री बेहाल हो गये थे। बाद में आरपीएफ व पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद ही स्थानीय लोग माने और विभूति एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी ने मंडुआडीह-पटना जनशताब्दी ट्रेन की सौगात से साधा दो राज्य, काशी को सैकड़ों करोड़ की सौगात

रेलवे क्रासिंग पर लगता था घंटों जाम, समस्या के समाधान के लिए बनाया गया आरोबी
मंडुवाडीह रेलवे क्रासिंग के चलते वहां पर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती थी। शहर के व्यस्तम रूट पर स्थित इस क्रासिंग पर ट्रेन आने के समय गेट बंद हो जाता था इसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। किस कारण से ट्रेन को क्रासिंग पर रुकना पड़ता था तो लोगों को क्रासिंग खुलने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सरकार के समय लोगों को इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए आरोबी का निर्माण शुरू कराया गया था लेकिन काम इतना धीमा हो रहा था कि सरकार चली गयी थी लेकिन काम नहीं हो पाया था। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने दबाव बना कर आरोबी का पूरा किया है जिसका उद्घाटन खुद पीएम मोदी ने किया है। आरोबी बनते समय ही निर्णय हो गया था कि बाद में रेलवे क्रासिंग बंद कर दी जायेगी। आरोबी आरंभ होते ही रेलवे क्रासिंग बंद कर दी गयी है जिसका अब विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रासिंग बंद हो जायेगी तो वहां पर रहने वाले लोग व व्यापरियों को बहुत नुकसान उठाना होगा।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा गठबंधन ने उड़ायी बीजेपी की नींद, इस सीट से पीएम मोदी को चुनाव लड़ाने की तैयारी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश