20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
सपना चौधरी को सपा नेता तरन्नुम का खुला चैलेंज, मेरे साथ स्टेज पर ऐसा डांस करके दिखाओ
Play video

सपना चौधरी को सपा नेता तरन्नुम का खुला चैलेंज, मेरे साथ स्टेज पर ऐसा डांस करके दिखाओ

सपा की प्रदेश सचिव तरन्नुम परवीन ने सपना चौधरी को स्टेज पर उनके साथ डांस करने का खुला चैलेंज दिया है।

Google source verification

वाराणसी/फतेहपुर. जिस सपना चौधरी का जादू इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है उसे तगड़ चैलेंज मिला है। चैलेंज है कि मंच पर सपना चौधरी वैसा डांस कर ही नहीं सकतीं जैसा कि चैलेंज करने वाली महिला कर सकती है। ये महिला कोई और नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी की बड़ी नेता है। हम बात कर रहे हैं सपा की प्रदेश सचिव फतेहपुर की तरन्नुम परवीन की। फतेहपुर में सपना चौधरी का शो 11 मार्च को है। उसके पहले ही तरन्नुम ने सपना को चैलेंज दिया है। तरन्नुम का कहना है कि सपना चौधरी में वो बात ही नहीं है जो उनमें है। वो सपना से कहीं अच्छा डांस कर सकती हैं। अगर सपना चौधरी में दम है तो वो खुले स्टेज पर मुझसे डांस में मुकाबला करके दिखाएं। उन्होंने अपना डांस करता हुआ कुछ वीडियो भी वायरल किया है जो खूब देखा जा रहा है।