12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
सरकारी अस्पताल की अनियमिताओं के खिलाफ सपा ने किया हल्ला बोल, गरीब मरीजों से लूटपाट बंद करने की मांग
Play video

सरकारी अस्पताल की अनियमिताओं के खिलाफ सपा ने किया हल्ला बोल, गरीब मरीजों से लूटपाट बंद करने की मांग

अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर दिया धरना, डीएम व सीएमओ के नाम का सौंपा ज्ञापन

Google source verification

वाराणसी. सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी सरकार की कलई खोलने के लिए हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम शुरू कर दिया है। अभियान के तीसरे दिन सपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल में व्याप्त अनियमिताओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है। सपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमा जायसवाल के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर व्यवस्था में सुधार की मांग की है साथ ही जिलाधिकारी व सीएमओ के नाम का ज्ञापन भी सौंपा है।
यह भी पढ़े:-चार साल में कितना बदल गया पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस


सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अस्पताल में गरीब मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। यहां पर बिना सुविधाओं के ही ट्रामा सेंटर बना दिया गया है जिसके चलते दुर्घटना में घायल मरीजों को इलाज नहीं मिलता है। एंटी रैबिज वैक्सिन के नाम पर गरीब मरीजों से 50 रुपये वसूली की जाती है। चिकित्सक आर्थिक लाभ कमाने के लिए मरीजों को बाहर से लिखी दवा लाने को कहते हैं जो इतनी महंगी होती है कि आम लोगों का बाहर से दवाएं खरीदना संभव नहीं हो पाता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अस्पताल में संसाधनों का सख्त आभाव है यहां पर प्लास्तर लगाने के नाम पर 270 रुपये शुल्क लिया जाता है। अस्पताल में गंदगी की भरमार रही है और वार्ड में भी सही ढंग से सफाई नहीं होती है। मरीज व उनके परिजनों को साफ पानी तक नहीं मिलता है। बिना सुविधा शुल्क दिये कोई काम नहीं होता है। जो पैसा देता है उसका एक्स-रे कराया जाता है अन्य मरीजों से प्लेट नहीं होने की बात कहते हुए वापस भेज दिया जाता है। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो वह आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष डा.पीयूष, प्रदीप जायसवाल, राजेन्द्र द्विवेदी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-मेहनत करने के बाद भी नहीं दूर होती पैसों की कमी तो इन उपाय से हो जायेंगे मालामाल

सड़क पर उतर चुकी है अखिलेश की सेना, अब विपक्ष की दिखेगी ताकत
यूपी चुनाव के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने सक्रियता कम कर दी थी लेकिन अब अखिलेश यादव की सेना सड़क पर उतर चुकी है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में तीन दिन से सपा कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल-पोल खोल अभियान चलाया हुआ है। सपा कार्यकर्ताओं के आंदोलन से विपक्षी दल की ताकत दिखने लगी है।
यह भी पढ़े:-इस संसदीय क्षेत्र से मिला टिकट तो तभी हजारों समर्थकों के साथ अखिलेश की पार्टी ज्वाइन करेगा यह बाहुबली